एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री ने राजस्थान की स्टॉल्स का किया उद्घाटन
Nov 03, 2026
नई दिल्ली, 03 नवम्बर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवम एक्सपो-2026’ में राजस्थान की स्टॉल्स का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित मॉडल्स के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस एक्सपो में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं को राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। ‘निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें’ की थीम पर आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान सहित देश के 13 राज्यों एवम केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, निवेश के अवसरों और विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। एक्सपा का उद्देश्य स्वच्छ एवम नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक निवेश, औद्योगिक भागीदारी और तकनीकी साझेदारियों को प्रोत्साहित करना है।