वीबी जी राम जी योजना के लिए प्रदेश में 12 हजार 636 करोड़ का प्रावधानः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 03, 2026
ब्यावर, राजस्थान, 03 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्यावर जिले के मसूदा कृषि उपज मण्डी में वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत दो लाभार्थियों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड का वितरण किया। साथ ही, स्वयम सहायता समूहों की दीदियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज राशि 3.31 करोड़ रुपये के चेक एवम राजस्थान महिला निधि की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एसएचजी दीदियों को 1.16 करोड़ रुपये के ऋण चेक प्रदान किए। उन्होंने समर्थ सखी ऋण योजना के तहत सीएलएफ कल्स्टर मैनेजर एवम बैंक मित्रों को स्कूटी प्रदान की। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवीन आवासों की स्वीकृति और नवनिर्मित मकानों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने लगभग 424 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के लिए प्रदेश में 12 हजार 636 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।