समृद्धि 2.0 से त्रिपुरा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति
Jun 30, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के कुशल नेतृत्व में त्रिपुरा में समृद्धि 2.0 अभियान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। त्रिपुरा रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 150 करोड़ रुपये के ऋण लक्ष्य के मुकाबले स्वयं सहायता समूहों को 269 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित हुए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली।