श्रावण मास 2026: CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के निर्देश

Jul 30, 2026

उज्जैन (मध्य प्रदेश) 30 , जुलाई 2026, (एएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज से श्रावण मास की शुरूआत हो रही है। मेरी ओर से प्रदेशवासियों, देशवासियों और उज्जैनवासियों को बहुत-बहुत बधाई। निश्चित तौर पर ये हमारे लिए बहुत पवित्र माह है जिसमें हम अपने बाबा भोलेनाथ की अराधना का पर्व मनाते हुए, उन्हें पूरा महीना समर्पित करते हैं। ऐसे में मैंने प्रशासन के माध्यम से प्रदेश भर के सभी तीर्थ स्थानों पर आह्वान किया है कि हर जगह यात्रियों को कष्ट ना हो, उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।