गुजरात में नवरात्रि का जश्न, गरबा से सजी रातें

Oct 17, 2026

नवरात्रि के रंग में इन दिनों पूरा गुजरात रंगा हुआ है। कहीं ढोल की थाप है, तो कहीं संगीत की धुन पर थिरकते कदम। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे लोग गरबा के जरिए नवरात्रि का उत्सव मना रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। गोल घेरे में एक साथ थिरकते कदम और तालियों की गूंज उत्सव के माहौल को और भी खास बना रही है।