चरणबद्ध रूप से होगी राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की बैठकः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Aug 27, 2026

जयपुर, राजस्थान, 26 अगस्त 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में, राजस्थान फाउंडेशन के अहमदाबाद, दिल्ली, दोहा, पुणे, सूरत, म्यूनिख, कुवैत और मस्कट के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चरणबद्ध रूप से होगी राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की बैठक। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग एवम निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया।