बाया नदी का पुनर्जागरण: फिर बहने लगी जीवन की धारा

May 25, 2026

बिहार की बाया नदी, जो पूर्वी चंपारण से निकलकर गंगा में मिलती है, कभी गाद और जलकुंभी के कारण अवरुद्ध हो गई थी। जिला प्रशासन, GIZ India, HESCO और स्थानीय समुदायों के सहयोग से वैशाली और बेगूसराय में इसका पुनर्संरक्षण किया गया। डी-सिल्टिंग, ड्रेजिंग और बूढ़ी गंडक–नून–बाया–गंगा लिंक के जरिए नदी का प्रवाह फिर से बहाल हुआ। नियमित सफाई, वृक्षारोपण और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को मजबूती दी। बाया नदी के पुनर्जीवन से सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई, कृषि उत्पादन बढ़ा और सूखे खेत फिर से हरे-भरे हो गए। नमामि गंगे के तहत सहायक नदियों के संरक्षण से जल, पर्यावरण और ग्रामीण जीवन को नई ऊर्जा मिल रही है।