आधुनिक तकनीक के साथ रानी की वाव को मिली वैश्विक पहचान

Aug 03, 2026

गुजरात के पाटन स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर रानी की वाव ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यहाँ के 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो और हेरिटेज लाइटिंग प्रोजेक्ट को 17वें WOW Awards Asia 2026 में गोल्ड अवॉर्ड मिला है। 11वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक बावड़ी में अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से इसकी वास्तुकला, इतिहास और रानी उदयामति की प्रेरणादायक कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह अनूठा अनुभव देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है और नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ रहा है। 100 रुपये के नोट पर स्थान और स्वच्छ प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल का सम्मान इसे और भी विशेष बनाता है।