जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए सरकार दे रही पर्याप्त बजटः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Aug 03, 2026

उदयपुर, राजस्थान, 03 अगस्त 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के कृषि महाविद्यालय में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त बजट दे रही है, और आदिवासी क्षेत्रों में मिलेट्स से बच्चों को पोषण दें। उन्होंने कहा कि ज्ञान मॉडल के आधार पर राज्य सरकार प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के आर्थिक सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा और समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका, कृषि एवम उद्यानिकी, पशुपालन, स्वरोजगार और कौशल विकास एवम पर्यटन से संबंधित बजट घोषणाओं और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को धरातल पर तेजी से उतारा जाए। उन्होंने आश्रम छात्रावास और आवासीय विद्यालयों एवम खेल व सह शैक्षणिक गतिविधियों के कुशल संचालन करने और उदयपुर में बनने वाली देश की प्रथम लैक्रोज अकादमी की बजट घोषणा को भी मूर्त रूप देने के निर्देश दिए।