मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धौलपुर को दी 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
Jul 30, 2026
धौलपुर, राजस्थान, 30 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धौलपुर के राजाखेड़ा की फूलपुर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 177 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। किसान] महिला] युवा] मजदूर सहित प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार धौलपुर जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विगत ढाई साल में धौलपुर जिले में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं, और ये सिलसिला लगातार जारी है।