किसानों की आय बढ़ाने के लिए मजबूत इको-सिस्टम बना रही सरकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Apr 28, 2026

जयपुर, राजस्थान, 28 अप्रैल 2026, (एएनआई): राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 को लेकर 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान की शुरूआत की। इसके अंतर्गत उन्होंने जयपुर स्थित ओटीएस में ग्राम रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए मजबूत इको-सिस्टम बना रही है, और ग्राम-2026 का आयोजन उसी दिशा में एक ठोस कदम है। इसमें कृषि उत्पादन, कृषि तकनीक, फूड प्रोसेसिंग, बागवानी व पशुपालन से जुड़ी कई कंपनियां, इंडस्ट्रीज, तकनीकी एक्सपर्ट्स और हजारों किसान एक मंच पर आकर कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाई देने पर मंथन करेंगे। किसानों को खेती, पशुपालन, बागवानी से जुड़ी उन्नत तकनीकें जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही, निवेशकों को राजस्थान के कृषि क्षेत्र में उपलब्ध भरपूर संभावनाओं से रूबरू होने का मंच मिलेगा।