गुजरात से ग्लोबल तक: वीगन लेदर में नई पहचान बना रहा युवा

Apr 28, 2026

सूरत के युवा उद्यमी रवि राज देसाई नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। अपने पारंपरिक कारोबार के साथ उन्होंने सेब के अपशिष्ट से शाकाहारी चमड़ा तैयार करने की पहल शुरू की है। अपशिष्ट को सुखाकर चूर्ण बनाया जाता है, जिसे रेज़िन के साथ मिलाकर ऐसा चमड़ा तैयार किया जाता है, जो देखने और स्पर्श में पारंपरिक चमड़े जैसा है, लेकिन पूरी तरह अहिंसक और पर्यावरण के अनुकूल है। यह पारंपरिक चमड़े की तुलना में लगभग पचहत्तर प्रतिशत सस्ता और करीब ढाई गुना अधिक टिकाऊ बताया जा रहा है। यह पहल सतत विकास और नवाचार की नई दिशा दिखाती है।