पौधारोपण अभियान को बनाएं जन आंदोलनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

May 04, 2026

जयपुर, राजस्थान, 04 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर वन विभाग की बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाएं, और मानसून से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। राज्य सरकार द्वारा बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी एवम सिरोही के जनापुर में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक चंदन के पौधे रोपित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंदन वनों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन करने और इनकी सुरक्षा के लिए चयनित स्थानों पर फेंसिंग के कार्य औरं सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि के लिए राज्य सरकार किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने पहाड़ी और वन क्षेत्रों में ड्रोन सीडिंग एवम अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए।