रक्षाबंधन पर भाई-बहन के नाम एक पेड़ लगाएं आमजनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Aug 25, 2026
जयपुर, राजस्थान, 25 अगस्त 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर आमजन भाई बहन के नाम एक पेड़ लगाएं और रक्षाबंधन पर पौधारोपण करने वाले भाई बहनों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस वर्ष भी 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि समन्वय के साथ पौधे लगाएं एवम उनकी उचित देखभाल भी की जाए। साथ ही] उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत अब तक राज्य में 7 करोड़ 58 लाख से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है] और ये सिलसिला लगातार जारी है।