राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास का रोडमैप किया तैयारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Sep 24, 2026
ब्यावर, राजस्थान, 24 सितंबर 2026, , (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्यावर जिले के जैतारण में आयोजित सेवा संवाद कार्यक्रम-सेवा संकल्प यात्रा अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास का रोडमैप तैयार किया है, और प्रदेश में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। राजस्थान की पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए रामजल सेतु, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुद्देश्यीय बांध परियोजना जैसे बड़े अंतरराज्यीय समझौते हुए हैं। राजस्थान बिजली लेने की जगह अन्य राज्यों को दे रहा है। वहीं, रोडवेज से लेकर डेयरी जैसे उपक्रम भी फायदे में है। किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक और ट्राई साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया।