सूरत बना देशभर के हीमोफीलिया मरीजों के लिए नई जीवनरेखा

Mar 30, 2026

सूरत के न्यू सिविल अस्पताल स्थित हीमोफीलिया केयर सेंटर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। वर्ष 2015 में स्थापित यह केंद्र अब 650 से अधिक पंजीकृत मरीजों को सेवाएं दे रहा है और जटिल सर्जरी के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां गुजरात ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। यहां मरीजों को मुफ्त फैक्टर थेरेपी, जांच, फिजियोथेरेपी और बड़ी जॉइंट सर्जरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के कारण कई परिवार सूरत आकर बसने को मजबूर हैं। सुलभ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर गुजरात का जोर मरीजों को नई जिंदगी और बेहतर भविष्य की उम्मीद दे रहा है।