मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेन्ट्रल पार्क में आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक

Oct 29, 2026

जयपुर, राजस्थान, 29 अक्टूबर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान आमजन भी काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने जमकर व्यायाम किया।