राष्ट्र सेवा में राजस्थान के वीरों की अग्रणी भूमिकाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Mar 09, 2026

चूरू, राजस्थान 09 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चूरू के जिला खेल स्टेडियम में आयोजित गौरव सेनानी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, और राष्ट्र सेवा में राजस्थान के वीरों की अग्रणी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत सैनिक कल्याण कॉम्पलेक्स का चरणबद्ध निर्माण कर रही है। उन कॉम्पलेक्स में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, युद्ध स्मारक, सैनिक कैंटीन, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। प्रथम चरण में 36 करोड़ रुपये की लागत से जोधपुर, टोंक, शेरगढ़ और झुंझुनूं में इन कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया जाएगा। जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास और प्रशिक्षण केंद्र और झुंझुनूं में ‘वॉर म्यूजियम’ की स्थापना की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया और जॉब लेटर प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।