हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद बढ़ने लगा यमुना नदी का जल स्तर, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Jul 10, 2023
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद से दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल बढ़ने लगा है। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने सावधानी बरतते हुए लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। इस बारे में आतिशी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे तकरीबन 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब इसकी संख्या 3 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई है।