चक्रवाती तूफान बिपरजोय से निपटने की तैयारी जोरों पर

Jun 10, 2023

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजोय के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में NDRF की टीम समुंद्र किनारे स्थित जिले जरोड, गुजरात और वलसाड के लिए के लिए रवाना कर दी गई है। आपको बता दें कि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान तेजी से बढ़ता जा रहा है।अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं। आने वाले कुछ घंटों में खतरनाक हो सकता है। वहीं केरल, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ समुद्र किनारे जाने वालों को मनाही है।