राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र नई संभावनाओं के साथ बढ़ रहा आगे
Nov 23, 2026
जयपुर, राजस्थान, 23 नवम्बर 2026 (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में घरेलू और विदेशी, दोनों पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जो राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते आकर्षण और बदलती तस्वीर को दर्शाती है। जयपुर में पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई गति मिल रही है। राइजिंग राजस्थान अभियान, नई पर्यटन नीति, ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन, धार्मिक व ग्रामीण पर्यटन सर्किट और मेलों-उत्सवों के विस्तार से राजस्थान पर्यटन को व्यापक पहचान मिल रही है। सरकार की ओर से पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन और विविध पर्यटन अनुभवों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। घरेलू पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ विदेशी पर्यटकों का आकर्षण भी राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। इस बढ़ती संख्या से प्रदेश की पर्यटन क्षमता, विरासत और सरकार के प्रयासों को नई ऊंचाइयों मिल रही है। ।