Ahmedabad में भगवान जगन्नाथ की भव्य Rath Yatra शुरू | CM Bhupendra Patel ने किया शुभारंभ

Jul 16, 2026

अहमदाबाद, गुजरात, 16 जुलाई 2026, एएनआई: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर से हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने में शामिल हुए।