गुजरात पर मंडराया चक्रवात 'बिपरजोय' का खतरा; गोमती घाट पर साइक्लोन के कारण बढ़ा समुद्र का जल स्तर
Jun 11, 2023
ये तस्वीरें है गुजरात के गोमती घाट की , जो कि द्वारका में स्थित है। पहले यहां घाट किनारे लोगों को ताता लगा रहता था, और खूबसूरत नज़ारे और तरोताजा हवा का तुल्फ उठाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। वही बोटिंग में भी लोग दिचस्पी रखते हुए, समंदर की सैर करते थे, लेकिनआज नजारा ही कुछ और है , आज गोमती घात पर जाना खतरों से खली नहीं है , क्यों गुजरात के समुद्री तट पर चक्रवात 'बिपरजोय' का साया मडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को भी समंदर किनारे न जाने के सन्देश दिए है , जिसके चलते उनकी परेशानिया भी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। गुजरात पर चक्रवात बिपरजोय का खतरा मंडरा रहा और दिन ब दिन ये विकराल रुप लेता चला जा रहा है। साथ ही तटीय इलाको में अलर्ट भी जा कर दिया गया है। हालाँकि अभी भी इस विकराल चक्रवात का खतरा टला नहीं है और गत भविष्य में ये मानसून पर भी बुरा असर डाल सकता है।