मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की जा रही जनसुनवाई, समाधान पर जोर
Oct 13, 2026
Description जयपुर, राजस्थान, 13 अक्टूबर 2026 (एएनआई): आमजन की समस्या मुख्यमंत्री तक सीधी पहुंच और समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, कृषि, गृह और सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले मुख्यमंत्री के सामने रखे जाते हैं। मुख्यमंत्री समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समाधान के निर्देश देते हैं। इन जनसुनवाइयों में महिलाएं, दिव्यांगजन और बुजुर्ग भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए राहत पहुंचाने और अनावश्यक देरी रोकने पर जोर देते हैं। राजस्थान सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्पष्ट है आमजन की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण, जवाबदेह प्रशासन और लोगों को समय पर राहत पहुंचाना।