युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए साथ खड़ी सरकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 20, 2026

जयपुर, राजस्थान, 20 अक्टूबर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सपनों की उड़ान] असंभव कुछ भी नहीं कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार साथ खड़ी है। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं में ऊर्जा] नवाचार] कुछ नया करने का जुनून और असंभव को संभव बनाने का साहस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माय भारत प्लेटफॉर्म युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राजस्थान में इस प्लेटफॉर्म पर 26 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हैं और 1 हजार 700 से अधिक संस्थाएं इससे जुड़ी हुई हैं। नशामुक्त युवा विकसित भारत की यात्रा के सच्चे सारथी हैं] जिनकी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं ने भी युवा नीति और युवाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।