मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उद्योगों को मिल रही नई उड़ान

Feb 27, 2026

जयपुर, राजस्थान 27 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को निवेश एवं उद्योग में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत संरचनाएं, विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सहित विभिन्न नवाचारों से राजस्थान को देश में उद्योग का प्रमुख डेस्टिनेशन बनाया जाने की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में सरकार द्वारा औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 लाई जाएगी। इस नीति का मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में अनुमोदन किया गया है। इस नीति से राज्य में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही, इससे निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास भी सुनिश्चित होगा। औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति प्रदेश में औद्योगिक निवेश के इको-सिस्टम को मजबूत करने का प्रयास है। ये प्रदेश की विकास यात्रा में अहम साबित होगी।