पीएम सूर्य घर योजना: रूफटॉप सोलर अपनाने में गुजरात बना देश का नंबर-1 राज्य

Jun 18, 2026

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत गुजरात रूफटॉप सोलर अपनाने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इस योजना ने हजारों परिवारों को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराई है, जिससे बिजली बिलों में कमी आई है और घरेलू जरूरतें पूरी हो रही हैं। कुड़ासन गांव के अशोक और रायसन गांव की रिम्पल पटेल जैसे लाभार्थियों का कहना है कि सरकारी सहायता और सब्सिडी ने सौर ऊर्जा को सुलभ बनाया है। योजना के तहत ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। गुजरात में 10.84 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, 6.92 लाख से अधिक घरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, 2,487 मेगावाट से अधिक हरित ऊर्जा उत्पन्न हुई है तथा ₹5,123 करोड़ डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को हस्तांतरित किए गए हैं।