पीने और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्यः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 28, 2026

जयपुर, राजस्थान, 28 अक्टूबर 2026 (एएनआई): केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में बुलाई गई, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है। 1979 के नर्मदा जल विवाद अधिकरण के अंतर्गत मानसून अवधि में उपलब्ध अधिशेष जल के उपयोग के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अधिशेष जल के भंडारण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य मानसून के दौरान व्यर्थ बहने वाले अतिरिक्त पानी को संरक्षित कर प्रदेश के जलाभाव ग्रस्त क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर समन्वय से अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं, और ऐतिहासिक समझौतों ने जलाभाव ग्रस्त क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद जगाई है।