खिलाड़ियों की क्षमता पहचानने के लिए जीनोमिक्स की ओर गुजरात

Oct 23, 2026

गुजरात खेलों में प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स जीनोमिक्स और आधुनिक विज्ञान का सहारा ले रहा है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC), गांधीनगर में खिलाड़ियों के जीनोम, शारीरिक क्षमता, स्वास्थ्य और रिकवरी से जुड़े पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। इस पहल के तहत हर साल लगभग 2,000 खिलाड़ियों के सैंपल का विश्लेषण करने और पांच वर्षों में करीब 10,000 सैंपल जुटाने का लक्ष्य है। इससे खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग, पोषण और चोट से उबरने के लिए मार्गदर्शन मिल सकेगा। गुजरात का लक्ष्य 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक सहयोग से भविष्य के चैंपियन तैयार करना है।