झीलों की मुसीबत को बना दिया मौका: असम के युवाओं की अनोखी पहल
Mar 10, 2026
स्टार्टअप... जिसका नाम सुनते ही बड़े शहरों और बड़ी बिल्डिंगों की तस्वीर सामने आने लगती है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है आज छोटे राज्य और गांव के युवा भी गेम चेंजर बन रहे हैं। यहां के युवा ना सिर्फ व्यापार शुरू नहीं कर रहे हैं… बल्कि ये समस्याओं को मौके में भी बदल रहे हैं। असम के कुछ युवाओं ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जो चीज़ सालों से झीलों के लिए मुसीबत थी, उसी को इन्होंने अपने स्टार्टअप की ताकत बना लिया ।