अक्षय ऊर्जा के ज़रिए राजस्थान में विकास को मिल रही नई रफ्तार

Sep 08, 2026

जयपुर, राजस्थान, 08 सितंबर 2026, (एएनआई): अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। भरपूर धूप और अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए सोलर और पवन ऊर्जा की क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान सरकार के नेतृत्व में सोलर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन को विस्तार दिया जा रहा है। साथ ही, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसका असर सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं और राजस्थान की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है। यानी अक्षय ऊर्जा क्षेत्र अब सिर्फ बिजली का जरिया ही नहीं बन रहा है, बल्कि निवेश, रोजगार और विकास की नई राह भी खोल रहा है।