जवानों को उचित सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्यः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Dec 08, 2025

जयपुर] राजस्थान 08 दिसंबर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल पर पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान के सम्मान में आयोजित ‘ऑनर रन’ मैराथन को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा प्रेरणादायी है] और जवानों को उचित सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनर रन का मकसद यह सन्देश देना है कि राजस्थान अपने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह दौड़ राष्ट्र के उन अमर सपूतों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है] जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत व्यक्ति नहीं] बल्कि अनुभव और अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो जांबाज सैनिकों के त्याग] बलिदान और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में अपना योगदान दें। यह मैराथन सेना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित की गई थी।