Bhopal में DSP पासिंग आउट परेड में CM Mohan का ऐलान, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

Nov 03, 2026

भोपाल, मध्य प्रदेश 03 नबंवर 2026 (एएनआई) भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के 44वें और 45वें बैच के 48 प्रशिक्षु DSP अधिकारियों की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और नए अधिकारियों को बधाई दी। CM मोहन यादव ने बताया कि पिछले पौने तीन साल में पुलिस विभाग में करीब 18,500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक विभागों में 65 हजार से ज्यादा प्रमोशन किए गए हैं।