Bhopal में Indian Harmonica Festival 2026 का आगाज, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Oct 02, 2026
भोपाल (मध्य प्रदेश) , 2 अक्टूबर2026 (एएनआई): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में इंडियन हारमोनिका फेस्टिवल 2026 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हारमोनिका एसोसिएशन के खासकर माउथ ऑर्गन वादकों का ये देश का 13वां संस्करण जिसमें लगभग 200 के आसपास कलाकारों ने अपनी कला के प्रदर्शन के बलबूते पर मध्य प्रदेश की धरती भोपाल में पहली बार उनका आयोजन हो रहा है।