Bihar के CM Samrat Choudhary पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संवाद 2.0 में हुए शामिल
Nov 01, 2026
पटना (बिहार) 1 नवंबर 2026 (एएनआई): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संवाद 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। ज्ञान निकेतन स्कूल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की ऐतिहासिक विरासत और बिहार के महत्व पर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार और भारत के लोकतंत्र की नींव इसी धरती से रखी गई। उन्होंने कहा कि अगर आज भारत या दुनिया में लोकतंत्र की नींव रखने की बात होती है, तो उसमें बिहार की धरती का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।