Bihar के हर जिले में विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी, CM Samrat Choudhary ने बताया अपना Vision
Nov 25, 2026
सीवान (बिहार), 25 नवंबर, 2026 (एएनआई): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीवान जिला के ममता मेडिकल काॅलेज और अस्पताल के उद्घाटन एवं 'व्हाइट कोट सेरेमनी' के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा, "आज जानकर खुशी होगी कि 97% हमारे गरीब परिवार हैं, उनको आयुष्मान भारत से जोड़ने का काम बिहार की सरकार ने पूरा कर दिया है। उनको 5 लाख तक का इलाज आसानी से मिलने का एक रास्ता साफ हो गया। लेकिन बिहार को ज्ञान की भूमि बनाना है और इसलिए मैंने कहा कियहां पर बी. बी. गिरी जी के नाम पर एक पूरा विश्वविद्यालय भी बनाने का निर्णय लिया गया... मेरी कल्पना है कि प्रत्येक जिले में लोगों को विश्वविद्यालय के लिए कमिश्नरी स्तर पर जाना पड़ता है; ऐसी व्यवस्था हो कि अगले 2-4 वर्षों में सभी जिले में एक-एक विश्वविद्यालय स्थापित हो जाए ताकि बिहार के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़े।"