Bihar में गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, CM Samrat Choudhary ने रवाना किया 'गन्ना विकास रथ'
Nov 17, 2026
पटना (बिहार) ,17 नवंबर 2026 (एएनआई): बिहार की राजधानी पटना से किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'गन्ना विकास और प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम' के तहत विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'गन्ना विकास रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य गन्ना किसानों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और गन्ना उत्पादन से जुड़ी जानकारियों के प्रति जागरूक करना है।