Chandrayaan-3 के लैंडर और रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO, वैज्ञानिकों ने जताई उम्मीद

Sep 21, 2023

'चंद्रयान -3' (Chandrayaan-3) ने चांद पर सफल लैंडिंग करते हुए इसरो को उनके मून मिशन (Moon Mission) में सफलता दिला दी और इसी के साथ भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया. लेकिन फिलहाल कुछ समय के लिए लैंडर और रोवर स्लीप मोड पर था. जिसके बाद इसके पुनर्जीवित होने की उम्मीद की जा रही है. इसरो के निदेशक और वैज्ञानिक ने इस संबंध में बात की है.