Chhattisgarh के Khairagarh में सालों का अंधेरा खत्म, बिजली पहुंचने से शिक्षा और खेती को मिला सहारा
Jun 26, 2026
खैरागढ़, छत्तीसगढ़, 26 जून 2026, एएनआई: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का सबसे नक्सली प्रभावित इलाका, जहां कभी बंदूक का खौफ बोलता था, यही कारण रहा कि ग्रामीणों की दहशत के बीच उनके घरों में अंधेरा छाया रहा। लेकिन नक्सल समस्या से मुक्ति के बाद ही यहां के ग्रामीणों के आशियानों में अब रौशनी जगमगाने लगी है। सुदूर गांव अब बिजली की पहुंच वाले हो गए हैं. सात गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। विद्युतीकरण के काम से यहाँ के ग्रामीण सीधे विकास की डोर से बंधेगे. उन्हें बिजली के अलावा दूसरी मूलभूत सुविधाओं और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. पूर्व में नक्सल दंश झेल चुके इन गांवों में बिजली पहुंचने का सीधा फायदा शिक्षा के क्षेत्र में दिख रहा है। पहले स्कूल में बिजली नहीं थी, खासकर मानसून के दिनों में छात्रों को दिक्कत आती थी, लेकिन अब घर-घर और सरकारी संस्थानों में बिजली की पहुंच से सबकुछ आसान हो गया है।