CM Mohan Yadav का बड़ा बयान, गांधी सागर बनेगा रोजगार और बिजली उत्पादन का नया केंद्र

Nov 17, 2026

भोपाल (मध्य प्रदेश) ,17 नवंबर 2026 (एएनआई): गांधी सागर कैबिनेट बैठक और गांधी सागर पंप जल भंडारण परियोजना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "गांधी सागर कैबिनेट हमारी अभी तक हुई सारी कैबिनेट से हट कर है और एक तरह से हमारे एक ऐसे स्थान पर कैबिनेट की जा रही है जहां हमारे अपने कई सारे अलग -अलग बहुउद्देशी कारणों से गांधी सागर को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।