CM Mohan Charan Majhi ने जन सुनवाई में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों की सुनीं शिकायतें

Jul 27, 2026

भुवनेश्वर (ओडिशा) 27 , जुलाई 2026, (एएनआई) ओडिशा के सीएम मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जन सुनवाई के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस बीच कई विभाग के अधिकारी और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "... हमने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। आज ऑनलाइन और ऑफलाइन 700 से ज़्यादा शिकायतें मिलीं..."