ओडिशा के CM Mohan Majhi Bhubaneswar में Times Health Icons 2026 के 8वें संस्करण में हुए शामिल

Jun 26, 2026

भुवनेश्वर (ओडिशा), 25 जून 2026, एएनआईः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित 'टाइम्स हेल्थ आइकॉन्स 2026' के 8वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शिरकत की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सीएम मोहन चरण माझी ने इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने हाथों से सम्मानित किया। इसके बाद सीएम मोहन चरण माझी को भी इस कार्यक्रम में विशेष सम्मान दिया गया। इस दौरान एक कलाकार ने महज कुछ ही मिनटों में सीएम मोहन चरण माझी की शानदार तस्वीर बनाकर अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल बन गया। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन चरण माझी ने क्या कुछ कहा, सुनिए।