CM Samrat Choudhary ने सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का किया Aerial survey

Aug 27, 2026

Onboard 27 अगस्त 2026 (एएनआई) नेपाल में आई बाढ़ को देखते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बगहा, वाल्मीकि नगर, बेतिया और मोतिहारी जैसे सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित असर, ज़रूरी एहतियाती उपायों, सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हर संभव मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।