DELHI सरकार की पहल Cooling Zone बने गर्मी में सहारा

May 09, 2026

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच, दिल्ली सरकार ने राहत के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों पर ‘कूलिंग ज़ोन’ की शुरुआत की है। इन कैंपों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक तैनात हैं, जो लोगों की मदद कर रहे हैं। यहां राहगीरों को आराम करने के साथ-साथ मुफ्त टोपी, गमछा, ठंडा पानी और ORS उपलब्ध कराया जा रहा है। तेज धूप में सफर करने वाले यात्री, रिक्शा चालक, दुकानदार और मजदूर इस पहल से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।