Delhi: India-Saudia Arabia के बीच MoU हुआ साइन, कई मुद्दों पर सहयोग को सहमति

Sep 11, 2023

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (Saudi Arabia Crown Prince) मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ द्विपक्षीय वार्ता (Bilateral Meeting) की. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच आपसी सहमति बनी. कई परियोजनाओं को लेकर भारत और सऊदी अरब के बीच MoU साइन हुआ. मौके पर दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल देखा जा सकता है. आपको बता दें कि इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल हुए थे.