बाढ़ के मद्देनजर Delhi Police ने किया Traffic Route में परिवर्तन

Jul 15, 2023

दिल्ली पुलिस के यातायात के विशेष आयुक्त यातायात सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसे हालात होने के वजह से कई ट्रैफिक रूट्स में परिवर्तन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पानी घटने के संकेत मिल रहे हैं और रिंग रोड पर अब भी पानी जमा है। लाल किले के पीछे और राजघाट पर जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी वापस यमुना में जाने में समय लगेगा।