डिजिटल कृषि: वडोदरा में ड्रोन सेवा केंद्रों से किसानों के लिए फसलों पर छिड़काव हुआ आसान

Oct 13, 2026

गुजरात के वडोदरा में कृषि ड्रोन किसानों के लिए फसलों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव आसान, तेज और किफायती बना रहे हैं। ड्रोन की मदद से एक एकड़ खेत में केवल 5 मिनट में छिड़काव किया जा सकता है, जिससे समय, मेहनत और लागत की बचत होती है। किसान इनका उपयोग नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव के लिए कर रहे हैं। सरकारी योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ ₹500 की सब्सिडी मिलती है, जबकि उन्हें केवल ₹100 देने होते हैं। कृषि ड्रोन खरीदने के लिए पात्र लोगों को गुजरात सरकार ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता भी देती है। प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग से ड्रोन तकनीक कृषि को आधुनिक बनाने के साथ ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ा रही है।