DFCCIL की रैपिड कार्गो सेवा से माल ढुलाई हुई तेज

Aug 19, 2026

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड यानी DFCCIL ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर जाॅइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस की शरूवात की है। इस सेवा शुभारंभ हाल ही में न्यू दादरी स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रेलवे बोर्ड के मेंबर डाॅ मनोज सिंह ने DFCCIL के मेनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर DFCCIL और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। देश में माल ढुलाई को तेज, सुरक्षित और ज्यादा किफायती बनाने की दिशा में क्थ्ब्ब्प्स् द्वारा उठाया गया ये कदम काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।