आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ खेल उत्कृष्टता पर त्रिपुरा का बड़ा दांव
May 21, 2026
मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में राजधानी अगरतला के बधरघाट स्थित दशरथ देब स्पोर्टस कापलेक्स राज्य का एक आधुनिक और विश्वस्तरीय स्पोट्र्स हब बन चुका है, जहां खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य निरंतर जारी है। दशरथ देब स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कराटे और जिम्नास्टिक जैसी विभिन्न खेल विधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल में तैराकी के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां युवा खिलाड़ी अपने हुनर को निखारते हुए भविष्य संवार रहे हैं। इतना ही नहीं, यहां विशेष योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास करवाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।