मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान
Oct 22, 2026
जयपुर, राजस्थान, 22 अक्टूबर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेती और किसानों को सम्पन्न बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना] जिसकी सिद्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत देशभर से चयनित 100 जिलों में राजस्थान के 8 जिलों को शामिल किया गया है। जिनमें नागौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत कृषि एवम किसान कल्याण मंत्रालय के साथ अन्य मंत्रालयों] नीति आयोग] नाबार्ड और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कुल 36 योजनाओं पर एक साथ कार्य किया जा रहा है। सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर] राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई हैं। कुल मिलाकर सरकार के ये प्रयास प्रदेश और देश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।